मीन वार्षिक राशिफल 2024
प्रिय मीन राशि वालों के लिए !!
मीन राशि के जातक अपने चिन्ह मछली की ही तरह शांत, बहुत कोमल और दयालु प्रवृति के होते हैं। इनका स्वभाव बेहद सहानुभूति-पूर्ण होता है। इस कारण काफी लोग इन्हें पसंद करते हैं। यह लोग आदर्शवादी दुनिया में रहना पसंद करते हैं। कई बार तो इन्हे कल्पना और तथ्य में भेद करना कठिन हो जाता है।
करियर
व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष सामान्य फलदायक रहेगा। द्वादश भाव पर शनि के प्रभाव से आप अपने कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। अप्रैल के बाद कार्य व्यवसाय के लिए समय अनुकूल हो रहा है। सप्तम स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि व्यापारिक व्यक्तियों के लिए शुभ है। जो व्यक्ति साझेदारी में कार्य कर रहे हैं उनको लाभ प्राप्त होगा।आप शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में रहेंगे। इसलिए ज्यादा अच्छे परिणामों के लिए आपको बेहद मेहनत करनी होगी। कई बार आपको लगेगा कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है, लेकिन साढ़ेसाती में धैर्य और मेहनत ही आपके सच्चे दोस्त हैं। यह आपको समझना होगा।
परिवार
पारिवारिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अच्छा रहेगा। वर्षारंभ में द्वितीयेश गुरु के प्रभाव से आपके परिवार में किसी सदस्य के वृद्धि होगी। अप्रैल के बाद भाइयों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में आपका पराक्रम बना रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। केतु के कारण पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। आप अकेले रहना चाहेंगे। संतान के लिए वर्ष का प्रारंभ अनुकूल है। द्वितीय भाव के गुरु के प्रभाव से आपके बच्चों की उन्नति होगी। इस समय के अंतराल में आपके बच्चों के साथ आपका भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा।